भारत पर दबाव बनाने वालों को रूस ने दिया करारा जवाब, दोनों देशों की दोस्ती पर UNSC मे रूसी विदेश मंत्री ने कह दी ये बात

अंतर राष्ट्रीय खबरें पर बाद विवाद यहां करें। मर्यादित भाषा अपेक्षित है।

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Post Reply
LinkBlogs
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2067
Joined: Sat Jul 13, 2024 10:35 am
Contact:

भारत पर दबाव बनाने वालों को रूस ने दिया करारा जवाब, दोनों देशों की दोस्ती पर UNSC मे रूसी विदेश मंत्री ने कह दी ये बात

Post by LinkBlogs »

पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र। रूस के साथ बढ़ते ऊर्जा सहयोग को लेकर भारत पर पड़ रहे भारी दबाव को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि भारत एक महान शक्ति है जो अपने राष्ट्रीय हित खुद निर्धारित करता है और अपने साझेदार चुनता है।

इस महीने यूएनएससी की अध्यक्षता कर रहा रूस
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह टिप्पणी की। रूस इस महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। विदेश मंत्री लावरोव संवाददाताओं द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री की हालिया रूस यात्रा और उससे ऊर्जा सहयोग को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात से भड़के उठे थे जेलेंस्की
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात पर यूक्रेन के राष्ट्रपति की टिप्पणी को अपमानजनक बताया। मोदी ने आठ-नौ जुलाई को दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस की यात्रा की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के गले मिलने की आलोचना करते हुए कहा था कि इससे यूक्रेन में शांति को झटका लग सकता है, यह निराशाजनक है।

रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिमी देशों की यात्रा के बाद आलोचकों को जवाब दे दिया है कि भारत रूस से अधिक तेल क्यों खरीद रहा है। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि पश्चिमी देश खुद प्रतिबंधों के बावजूद रूस से अधिक तेल व गैस खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत तय करेगा कि उसे किसके साथ व्यापार करना है।
Source: https://www.jagran.com/world/america-ru ... 60969.html
johny888
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2333
Joined: Sun Oct 13, 2024 12:32 am

Re: भारत पर दबाव बनाने वालों को रूस ने दिया करारा जवाब, दोनों देशों की दोस्ती पर UNSC मे रूसी विदेश मंत्री ने कह दी ये ब

Post by johny888 »

यह दिखाता है कि वैश्विक दबाव के बावजूद रूस भारत के साथ खड़ा है और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी गहरी है। यह भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती ताकत को भी साबित करता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस का समर्थन इस बात का संकेत है कि भारत अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Post Reply

Return to “अंतर-राष्ट्रीय खबरें”