Page 1 of 1

Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम 5वीं बार जेल से आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दिया 21 दिन का फरलो

Posted: Tue Aug 13, 2024 9:21 am
by LinkBlogs
Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल दी गई है. आज वह सुनारिया जेल से फिर बाहर आएगा. यह राम रहीम की 5वीं अस्थायी रिहाई है. इससे पहले राम रहीम को जनवरी 2024 में 50 दिन की पैरोल, नवंबर 2023 में 21 दिन की पैरोल, जुलाई, 2023 में 30 दिन की पैरोल, जनवरी 2022 में 40 दिन की पैरोल, जून 2022 में एक महीने की पैरोल और अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी जा चुकी है.
ram rahim.jpg
ram rahim.jpg (12.33 KiB) Viewed 57 times
सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है. पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा.
Source: https://hindi.latestly.com/india/gurmee ... 63538.html