Source: https://hindi.latestly.com/india/gurmee ... 63538.htmlRam Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल दी गई है. आज वह सुनारिया जेल से फिर बाहर आएगा. यह राम रहीम की 5वीं अस्थायी रिहाई है. इससे पहले राम रहीम को जनवरी 2024 में 50 दिन की पैरोल, नवंबर 2023 में 21 दिन की पैरोल, जुलाई, 2023 में 30 दिन की पैरोल, जनवरी 2022 में 40 दिन की पैरोल, जून 2022 में एक महीने की पैरोल और अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी जा चुकी है.
सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है. पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा.
Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम 5वीं बार जेल से आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दिया 21 दिन का फरलो
Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24