मुंबई में हिट एंड रन का मामला आया सामने, फॉर्च्यूनर की टक्कर से गई प्रोफेसर की जान

भारत से संबंधित खबरें यहां पोस्ट करें। डिस्कशन में मर्यादित भाषा अपेक्षित है।

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Post Reply
LinkBlogs
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2067
Joined: Sat Jul 13, 2024 10:35 am
Contact:

मुंबई में हिट एंड रन का मामला आया सामने, फॉर्च्यूनर की टक्कर से गई प्रोफेसर की जान

Post by LinkBlogs »

मुंबई: मुंबई से सटे विरार में हिंट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से 45 साल के प्रोफेसर की मौत हो गई। फॉर्च्यूनर चला रहा 25 साल का युवक नशे में धुत था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को विरार में नशे में धुत युवक काफी तेज गति से फॉर्च्यूनर एसयूवी चला रहा था। इसी दौरान उसने 45 वर्षीय प्रोफेसर को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रोफेसर की मौत हो गई। पुलिस ने फॉर्च्यूनर चला रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान 25 वर्षीय शुभम पाटिल के रूप में हुई है।

अंग्रेजी की प्रोफेसर आत्मजा कसाट की मौत
पुलिस के मुताबिक फॉर्च्यूनर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर से प्रोफेसर सड़क पर गिरने से पहले कई फीट हवा में उछल गई थीं। प्रोफेसर की पहचान आत्मजा कसाट के रूप में हुई है जो अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने पीछे से मारी टक्कर
ऐसा बताया जा रहा है कि आत्मजा कसाज कॉलेज परिसर से निकलकर गोकुल टाउनशिप स्थित अपने घर की ओर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रोफेसर को खून से लथपथ घटनास्थल पर ही छोड़कर आरोपी शुभम पाटिल ने फरार होने की कोशिश की। हादसे के बाद शुभम पाटिल ने घटनास्थल से कुछ आगे अपनी कार रोक दी और भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया।

पुलिस ने आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार
इस हादसे के बाद अरनाला सागरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी शुभम पाटिल को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) की धारा 105 और 281 और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 184 और 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Source: https://www.indiatv.in/maharashtra/mumb ... 03-1064739
Post Reply

Return to “राष्ट्रीय खबरें”