श्रीलंका की जाल से छूटे 17 भारतीय मछुआरे, अवैध तरीके से मछली पकड़ने पर हुए थे गिरफ्तार

भारत से संबंधित खबरें यहां पोस्ट करें। डिस्कशन में मर्यादित भाषा अपेक्षित है।

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Post Reply
Realrider
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2073
Joined: Tue Jul 16, 2024 8:47 pm

श्रीलंका की जाल से छूटे 17 भारतीय मछुआरे, अवैध तरीके से मछली पकड़ने पर हुए थे गिरफ्तार

Post by Realrider »

कोलंबोः श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार हुए भारतीय मछुआरों की रिहाई हो गई है। श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 17 भारतीय मछुआरों को आज भारत वापस भेज दिया गया। मछली पकड़ने की फिराक में गए ये सभी भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई नेवी की जाल में फंस गए थे। समस्त कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद उन सभी को अब आजाद कर दिया गया है। भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। यह घटना 21 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद हुई, जिन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था और दो अगस्त को कोलंबो से चेन्नई वापस भेज दिया।

बुधवार को श्रीलंका स्थित भारतीय मिशन ने सभी मछुआरों की तस्वीर के साथ सोशल मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, “घर की ओर बढ़ रहे हैं । 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है।’’ मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने 'पाक जलसंधि' क्षेत्र में भारतीय मछुआरों पर गोली चलाई और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया।

श्रीलंका ने लगाया आरोप
मछुआरों को रिहा करने के बाद श्रीलंका का दावा है कि भारतीय अधिकारी भी इसी तरह का रवैया अपनाते हैं। पाक जलसंधि क्षेत्र दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक समृद्ध मछली पकड़ने का क्षेत्र है। यहां अक्सर अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार कर लिया जाता है। (भाषा)
Source: https://www.indiatv.in/world/asia/17-in ... 14-1067709
Post Reply

Return to “राष्ट्रीय खबरें”