हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी पखवाड़ा उत्सव (१ सितंबर - १४ सितंबर २०२४ ) के अंतर्गत हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य को उसके मूल देव-नागरी लिपि में प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी यहाँ पाएं ।

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Forum rules
हिन्दी डिस्कशन फोरम में पोस्टिंग एवं पेमेंट के लिए नियम with effect from 01.06.2025

1. यह कोई paid to post forum नहीं है। हम हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिये कुछ आयोजन करते हैं और पुरस्कार भी उसी के अंतर्गत दिए जाते हैं। अभी निम्न आयोजन चल रहा है
viewtopic.php?t=4557

2. सदस्यों द्वारा करी गई प्रत्येक पोस्टिंग का मौलिक एवं अर्थपूर्ण होना अपेक्षित है।

3. अगर किसी सदस्य की postings में नियमित रूप से copy /paste अथवा अनर्थपूर्ण content की मात्रा अधिक/अनुचित पाई जाती है, तो उसका account deactivate होने की प्रबल संभावना है।

4. किसी भी विवादित स्थिति में हिन्दी डिस्कशन फोरम संयुक्त परिवार के management द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

5. यह फोरम एवं इसमे आयोजित सारी प्रतियोगिताएं हिन्दी प्रेमियों द्वारा, हिन्दी प्रेमियों के लिए, सुभावना लिए, प्रेम से किया गया प्रयास मात्र है। यदि इसे इसी भावना से लिया जाए, तो हमारा विश्वास है की कोई विशेष समस्या नहीं आएगी।

यदि फिर भी .. तो कृपया हमसे संपर्क साधें। आपकी समस्या का उचित निवारण करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु हम कटिबद्ध है।
Post Reply
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 20


आज नहीं तो कल उसे ये एहसास तो होगा ,
उसे मुझसा चाहने वाला कोई मेरे बाद ना होगा,
ये दिल है मेरा कि अब उसकी मिल्कियत नहीं रही,
वो पलट कर आया भी तो अब उसके पीछे बर्बाद न होगा ।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 21


चल!आज तेरी बेवफाई के चर्चे सरेआम करते हैं,
तेरा नाम लिए बिना ही तुझे बदनाम करते हैं।
बहुत खास रहा,जब तक रहा तू जिंदगी में मेरी,
ले! आज तुझे हम खुद खास से आम करते हैं।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 22


मुझको भी अब बर्बाद करने का हुनर आ ही गया,
बहुत रह लिया तेरे दिल में अब अपने घर आ ही गया,
तेरी जात में बेवफाई ही थी तो हम क्या ही करते ,
कि देख, मुझ पर भी तेरी फितरत का असर आ ही गया।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 23


इश्क में महबूब के दीदार से बढ़ कर कुछ भी नहीं,
दौलत, शोहरत तो बस नाम की है,
मगर प्यार से बढ़ कर कुछ भी नहीं,
लाख हसीं चेहरे हों ज़माने में मगर,
सूरत-ए-यार से बढ़ कर कुछ भी नहीं।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 24


ऊंचे आसमान से मेरी ज़मीन देख लो,
तुम आज कोई ख़्वाब हसीन देख लो,
अगर आजमाना है मेरे ऐतबार को तो,
एक झूठ बोलो और मेरा यकीन देख लो।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 25


वो गया तो ले गया,
मेरी खुशियां सारी ,
वो गया तो समझा गया,
मुझे दुनियादारी,
मोहब्बत मुझको है,
मुझे हर हाल में निभानी होगी,
मुझ पर लाज़िम रहेगी ,
उसके लिए वफादारी ।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 26


जहां मिल जाए रूह को सुकून,
ऐसा भी दर हो सकता है,
हां, मैंने तुमसे मिल कर जाना,
ईंट-पत्थर ही नहीं,
एक इंसान भी घर हो सकता है।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 27


मेरे ज़हन में हर घड़ी,
बस यही खयाल रहता है
ये तुझसे क्या है और क्यूं है,
बस यही सवाल रहता है
यूं तो बसर है तेरा इस कदर,
मेरे दिन और रातों में
मगर नहीं तक़दीर में तू मेरी,
बस यही मलाल रहता है।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 28


वक्त मेरे साथ ना चला तो मैं ही उसके साथ चल दिया,
ज़माने को बदलता देख फिर मैने खुद को ही बदल लिया ,
और लोग बेवजह जब मुझे गिराने से बाज़ ना आए तो ,
खुद को सहारा देकर फिर मैं खुद ही संभल लिया ।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 29


वो जिसके हक में मैंने हर दुआ को रखा,
अपनी सारी चाहत और वफा को रखा।
वो बदला भी तो इस कदर बदला यारों,
फिर उसने मुझे अपना ना किसी और का रखा।
Post Reply

Return to “हिन्दी प्रतियोगिता : हिन्दी में - पदो, लिखो और कमाओ!”