Page 1 of 1

Microsoft का सर्वर ठप होने पर एलन मस्क ने ली चुटकी, एंटीवायरस को बताया वायरस

Posted: Sat Jul 20, 2024 6:56 am
by LinkBlogs
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Microsoft का सर्वर ठप होने के कारण दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हो रही है। इसकी वजह से न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम प्रभावित है, बल्कि दुनियाभर की कई कंपनियां भी इससे प्रभावित हुई हैं। फिलहाल इस आउटेज के बारे में कारण स्पष्ट नहीं है। अब इस पर एलन मस्क ने भी चुटकी ली है। मस्क ने एक्स हैंडल पर माइक्रोसॉफ्ट पर एक मीम शेयर किया है।

सब बंद लेकिन एक्स चालू
एलन मस्क ने एक्स पर एक मीम शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति एक्स है जो कि ऊपर है तो नीचे बहुत सारे व्यक्ति खड़े हुए हैं। मस्क ने इसके साथ लिखा है कि बाकी सब बंद है, यह ऐप अभी भी काम करता है। इसके अलावा उन्होंने एक पुराने ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। इसमें उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की तुलना मैक्रोहार्ड से की है। मस्क का ट्वीट Macrohard >> Microsoft

एंटीवायरस को बताया वायरस
एलन मस्क ने एक एक्स यूजर को रिप्लाई देते हुए इस एंटीवायरस को वायरस कहा है। एक यूजर ने क्राइडस्ट्राइक का एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया। जिसके जवाब में मस्क ये रिप्लाई दिया है।


Source: https://www.jagran.com/technology/tech- ... 61482.html

Re: Microsoft का सर्वर ठप होने पर एलन मस्क ने ली चुटकी, एंटीवायरस को बताया वायरस

Posted: Thu Aug 08, 2024 3:50 pm
by manish.bryan
एलेन मास्क हमेशा सुर्खियों में रहने से बाज नही आते उनके आये दिन नये नये ट्विट भी इसी तरफ इशारा करते है| यह पहला मौका नही था जन एलेओं मास्क में किसी बड़ी कंपनी के तकनिकी उलझन को लेकर टीका टिप्पड़ी की हो| उनकी यह आदत अब आम हो चुकी है और इसे सब भली भांति समझते पहचानते है| एलेन मास्क इस तरह से सबका अपना ध्यान बह्त्काने चाहता है क्युकी यह बाँदा अंदुरनी तौर पर कुछ न कुछ नया लाने का सोचता रहता है अब वो चाहे मंगल पर मानवीय कोलोनिया का निर्माण करना हो या फिर तकनिकी जगत में अपना लोहा मनवाना|

Re: Microsoft का सर्वर ठप होने पर एलन मस्क ने ली चुटकी, एंटीवायरस को बताया वायरस

Posted: Thu Aug 22, 2024 12:52 am
by ritka.sharma
आज का युग बिना इंटरनेट के रहने की कल्पना भी नहीं कर सकता है। आज सब लोग छोटे से छोटा कार्य ऑनलाइन करते हैं ,माइक्रोसॉफ्ट जिसे ऑनलाइन काम का दाया हाथ का सकते हैं, यदि वह ठप्प हो गया तो लोग काम नहीं कर पाएंगे। उन्हें पहले की भांति काम के लिए इधर से उधर भागना पड़ेगा जो आज के मनुष्य के लिए आसान नहीं है क्योंकि उन्हें इंटरनेट की लत लग गई है।