Page 1 of 1

मुंबई में नए साल के जश्न में लोग भूले ट्रैफिक रूल्स, पुलिस ने काटा 89 लाख रुपये से ज्यादा का चालान

Posted: Wed Jan 01, 2025 3:13 pm
by LinkBlogs
मुंबईः नए साल के अवसर पर मुंबई में लोगों ने जमकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, नए साल के मौके पर मुंबई पुलिस ने देर रात अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का ई चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि नए साल के अवसर पर 17 हजार 800 गाड़ियों का चालान किया गया है।

153 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए

पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का कुल मिलाकर 89,19,750 रुपये का चालान काटा गया। 153 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए। 2893 लोग गलत तरीके से गाड़ी चलाते हुए मिले।

1731 गाड़ियों ने किया रेड लाइट जंप

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नए साल पर 1731 गाड़ियों का चालान रेड लाइट जंप करने के लिए किया गया। जबकि 868 गाड़ियों का चालान नो एंट्री जोन में किया गया। वहीं 842 वाहनों का चालान ओवर स्पीड के कारण किया गया।

बड़ी संख्या में लोगों ने तोड़ा ट्रैफिक रूल्स

123 बाइक का चालान तीन लोगों के बैठने के कारण किया गया। 109 का चालान गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की वजह से किया गया। 40 वाहनों का चालान रॉग साइड में ड्राइविंग की वजह से किया गया। दो लोगों का चालान खतरनाक गाड़ी चलाने के कारण किया गया। 432 कार का चालान इसलिए किया गया क्योंकि ड्राइवर सीट बेल्ट नहीं पहना था। 200 वाहनों का चालान यूनिफॉर्म नहीं पहनने के कारण किया गया।

89 लाख रुपये का चालान काटा

बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बीती रात अभियान चलाया। इस दौरान नए साल के जश्न में लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 89 लाख रुपये से ज्यादा का चालान काटा।
Source: https://www.indiatv.in/maharashtra/mumb ... 01-1101998

Re: मुंबई में नए साल के जश्न में लोग भूले ट्रैफिक रूल्स, पुलिस ने काटा 89 लाख रुपये से ज्यादा का चालान

Posted: Thu Jan 02, 2025 9:22 am
by Realrider
मुंबई Police ने कहा कि 8 Additional Commissioners, 29 Deputy Commissioners, 53 Assistant Commissioners, 2184 Inspectors और 12,000 से अधिक Constables नए साल 2025 के सुरक्षित लेकिन मजेदार celebration को सुनिश्चित करने के लिए मुंबई की सड़कों पर ड्यूटी पर रहेंगे.

मुझे नहीं लगता कि ये forces सुरक्षित celebration सुनिश्चित करने के लिए हैं, बल्कि इनका मकसद fines collect करना है. :lol: :lol: :lol: :lol: :lol: :lol: :lol:

Re: मुंबई में नए साल के जश्न में लोग भूले ट्रैफिक रूल्स, पुलिस ने काटा 89 लाख रुपये से ज्यादा का चालान

Posted: Thu Jan 09, 2025 1:19 pm
by johny888
कहा जाता है की मुंबई पुलिस भारत की सबसे अच्छी पुलिस मणि जाती है और इस तरह के काम खासतौर पर किसी त्यौहार या विशेष अवसर पर करना काफी सराहनीय है। लोग अक्सर एन्जॉय करने के चक्कर में नियमो को अनदेखा करते है जिससे हादसों का खतरा रहता है। हमे खुद भी समझना चाहिए और हर ट्रैफिक नियमो का पालन करना चाहिए। ये नियम हमारी ही सुरक्षा के लिए होते है न की हमे परेशान करने के लिए।