Page 1 of 1

दुनिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली महिला का निधन, उम्र जानकर रह जाएंगे दंग

Posted: Wed Aug 21, 2024 5:17 am
by Realrider
मैड्रिड: दुनिया में सबसे बुजुर्ग समझी जाने वाली महिला का निधन हो गया है। वह अमेरिकी मूल की थीं लेकिन स्पेन में रहती थीं। उनका नाम मारिया ब्रान्यास था और उनकी उम्र 117 साल थी। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ब्रान्यास के ‘एक्स’ अकाउंट पर उनके परिवार ने लिखा, 'मारिया ब्रान्यास हम सब को छोड़कर चली गईं। वह जिस तरह से जाना चाहती थीं, वैसे ही चली गईं। बिल्कुल शांत, चिर निद्रा में और बिना किसी पीड़ा के।'

जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप ने बताया था सबसे बुजुर्ग इंसान
जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप ने पिछले वर्ष हुई फ्रांसीसी नन लुसिले रैंडन की मृत्यु के बाद ब्रान्यास को विश्व का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बताया है। यह ग्रुप 110 या उससे अधिक आयु के माने जाने वाले लोगों के विवरण को प्रमाणित करता है।

ब्रान्यास का जन्म चार मार्च, 1907 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। जब वह छोटी थीं तभी उनका परिवार स्पेन लौट आया था। अपनी मृत्यु के समय ब्रान्यास कातालान प्रांत के ओलोट शहर में एक नर्सिंग होम में थीं। (इनपुट: भाषा)
Source: https://www.indiatv.in/world/europe/the ... 20-1069014

Re: दुनिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली महिला का निधन, उम्र जानकर रह जाएंगे दंग

Posted: Fri Oct 11, 2024 2:57 pm
by manish.bryan
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला जिनका नाम इस पोस्ट के माध्यम से मुझे पता चला तो मारिया ब्रायन के मृत्यु की खबर से काफी दुख भी हुआ। हालांकि 117 साल की उम्र में आकर मारना एक अच्छे जीवन को जीने की ओर भी इशारा करता है जिससे वह काफी संतुष्ट भी होगी।
मैं जब पोस्ट का टाइटल पहली बार पढ़ तो मुझे लगा कोई भी बुजुर्ग महिला या पुरुष हो तो वह जापान से ही होगा क्योंकि जापान में औसतन उम्र दार बहुत ज्यादा होती है क्योंकि वहां के लोग का शरीर और खान-पान और वातावरण बहुत ही प्राकृतिक रूप से रहता है जिसे वह लोग बीमार भी बहुत कम पड़ते हैं।

117 वर्ष की उम्र में जरूर या नाती पोता पर नाती पर पोता आदि देख चुकी होगी
और अपने जीवन की सारी अभिलाषाएं निश्चित तौर पर पूरी कर ली होगी परिवार में किसी बुजुर्ग का होना एक बहुत ही अच्छी बात होती है जिससे सभी पीडिया में संस्कार और गुणवत्ता बनी रहती है।

Re: दुनिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली महिला का निधन, उम्र जानकर रह जाएंगे दंग

Posted: Fri Nov 01, 2024 3:19 pm
by Sunilupadhyay250
मारिया ब्रायान एक अमेरिकी महिला थी जिनका निधन 19 अगस्त 2024 को हो गया जो की 117 साल तक जीवित रहे, उनके बारे में और कोई विशेष बात तो मुझे नहीं पता है लेकिन उन्होंने 117 साल की उम्र तक जीवित रहे और मानव सभ्यता को एक प्रेरणा भी देके गयी कि इंसान का जीवन भी 117 या उससे ज्यादा भी हो सकता है मुझे विश्वास है कि वह काफी नियंत्रित और संयम से जीने वाली महिला रही होगी |

Re: दुनिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली महिला का निधन, उम्र जानकर रह जाएंगे दंग

Posted: Fri Nov 22, 2024 10:18 pm
by Sonal singh
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का जो निधन हुआ है वाकई कई पीढ़ी देख गई होगी लेकिन वह अमेरिका की महिला थी मेरे को इतनी जानकारी तो नहीं है कि उसका जीवन यापन कैसा रहा लेकिन वह जो भी थी लेकिन उन्होंने काफी जीवन मैं बहुत कुछ देखा होगा और बहुत सारे लोगों के साथ नहीं होगी और काफी राजनीति या फिर जहां की होगी वहां का एरिया का बहुत उनके पास रिकॉर्ड रहा होगा वह बहुत पुरानी महिला आखिरकार ऊपर चली गई?

Re: दुनिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली महिला का निधन, उम्र जानकर रह जाएंगे दंग

Posted: Sat Nov 23, 2024 11:12 am
by Gaurav27i
लंबी उम्र का राज सिर्फ भगवान ही नहीं बल्कि हम खुद भी तय करते हैं आज क्रिकेट एडवांस टेक्नोलॉजी और मेडिकल साइंस भी है मानती है कि अगर इंसान को एक लंबा स्वस्थ जीवन जीना है तो उसको अपना मानसिक तनाव हमेशा काम से कम रखना है वह अच्छे खान-पान पर ध्यान देना है संतुलित डाइट वह व्यायाम बीएफ महत्वपूर्ण कारण है लंबी उम्र का

Re: दुनिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली महिला का निधन, उम्र जानकर रह जाएंगे दंग

Posted: Sat Nov 23, 2024 12:18 pm
by johny888
Gaurav27i wrote: Sat Nov 23, 2024 11:12 am लंबी उम्र का राज सिर्फ भगवान ही नहीं बल्कि हम खुद भी तय करते हैं आज क्रिकेट एडवांस टेक्नोलॉजी और मेडिकल साइंस भी है मानती है कि अगर इंसान को एक लंबा स्वस्थ जीवन जीना है तो उसको अपना मानसिक तनाव हमेशा काम से कम रखना है वह अच्छे खान-पान पर ध्यान देना है संतुलित डाइट वह व्यायाम बीएफ महत्वपूर्ण कारण है लंबी उम्र का
ये बात आपने बिलकुल सही कही है की अगर हम हमारे डेली रूटीन में बदलाव लाये तो एक स्वस्थ और लम्बा जीवन जी सकते है। पर आज के ज़माने में खुद को स्वस्थ रखना इतना आसान नहीं है। आज ज्यादातर खाने की चीज़ो में मिलावट आ रही है। फल भी आज के दिनों में पूरी तरह से शुद्ध नहीं मिल रहे है। ऐसे हालात में हमे योग को अपनाना चाहिए। दिन में सुबह सिर्फ आधे या एक घंटे योग से काफी हद तक हम मानसिक तनाव से बच सकते है।