Page 1 of 1

Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy A16 के लॉन्च की डिटेल्स लीक, जानें इस साल कब आएंगे?

Posted: Fri Aug 16, 2024 10:20 am
by LinkBlogs
Samsung Galaxy S24 FE.jpg
Samsung Galaxy S24 FE.jpg (26.93 KiB) Viewed 43 times
Samsung Galaxy S24 FE को लेकर लीक्स आने तेज हो गए हैं। पिछले कुछ समय में अपकमिंग Samsung स्मार्टफोन के डिस्प्ले फीचर्स, चिपसेट और बैटरी डिटेल्स को लीक किया जा चुका है और अब, इसकी लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया गया है। इसके साथ ही Samsung Galaxy A16 स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी भी लीक की गई है। हाल ही में कथित Samsung Galaxy S24 FE के ऑफिशियल डिजाइन रेंडर को लीक किया गया था और कहा गया था कि स्मार्टफोन में 6.7-इंच डिस्प्ले मिलेगा, जो 1900 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आएगा। पैनल के 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने की जानकारी भी दी गई थी। वहीं, अपकमिंग स्मार्टफोन के 4,565mAh बैटरी यूनिट से लैस होने की भी संभावना है।

इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए कोरियाई वेबसाइट ETNews की रिपोर्ट कहती है कि Samsung Galaxy S24 FE को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसी समय में कंपनी कथित तौर पर Galaxy A16 को भी लॉन्च कर सकती है। Galaxy S24 FE के ग्लोबल मार्केट में अक्टूबर में आने की संभावना है, जबकि Galaxy A16 दिसंबर में पेश किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने FE सीरीज के मौजूदा मॉडल - Galaxy S23 FE को पिछले साल अक्टूबर में ही लॉन्च किया था। ऐसे में लेटेस्ट अटकलें थोड़ा और मजबूत महसूस होती है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना होगा कि इससे पहले Galaxy S21 FE को कंपनी ने जनवरी 2022 में लॉन्च किया था। एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy S24 FE को इस साल गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह लीक गलत साबित हुआ।

लेटेस्ट रिपोर्ट में Galaxy S24 FE और Galaxy A16 की लॉन्च टाइमलाइन के अलावा अन्य कोई नई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले लीक्स की बात करें, तो Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1900 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। निश्चित तौर पर यह FE सीरीज के लिए अपेक्षाकृत बड़ा डिस्प्ले साइज है, क्योंकि इससे पहले Galaxy S21 FE और Galaxy S23 FE दोनों मॉडल्स को 6.4-इंच साइज के डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था।

बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह ज्यादा कैपिसिटी के साथ आएगी। इस बार कंपनी नए फोन में 4,565mAh की बैटरी दे सकती है। इससे पहले के FE मॉडल में 4,500mAh की बैटरी दी गई थी। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि बैटरी 29 घंटे का वीडियो और 78 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। फोन में Exynos 2400e चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में भी Samsung अन्य मॉडल्स के समान AI फीचर्स दे सकती है।

Samsung Galaxy S34 FE में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला 8 मेगापिक्सल लेंस मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Source: https://hindi.gadgets360.com/mobiles/sa ... ws-6337725

Re: Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy A16 के लॉन्च की डिटेल्स लीक, जानें इस साल कब आएंगे?

Posted: Sat Aug 17, 2024 6:49 pm
by manish.bryan
सैमसंग गैलेक्सी का या दोनों फोन काफी उम्दा दिख रहा है और इसमें कैमरे में ज्यादा तकनीकी सुविधाएं दिख रही हैं उसके दोनों मॉडल का दाम को भी नहीं जारी किया गया है लेकिन बैटरी बैकअप राम और प्रोसेसर काफी उच्च क्वालिटी के लगे हुए दिख रहे हैं।

तकनीकी लोकेशन से बात की जाए तो 50 मेगापिक्सल 1 मिनट का में कैमरे के लिए सही है और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा व्हाइट कैमरा है और आपके मोबाइल जून के लिए तीन ऑप्टिकल जूम दिया गया है अब देखता है यह लोगों द्वारा पसंद किया जाता है भी या नहीं।

Re: Samsung Galaxy S24 FE और Galaxy A16 के लॉन्च की डिटेल्स लीक, जानें इस साल कब आएंगे?

Posted: Wed Sep 04, 2024 1:51 am
by ritka.sharma
सैमसंग गैलेक्सी का फोन काफी आकर्षित करने वाला है। इसमें कमरे में ज्यादा तकनीकी सुविधाएं दिख रही है। जो आज के समय में किसको पसंद नहीं है इसमें बैटरी बैकअप का रोल उम्दा नजर आ रहा है , इसमें बैटरी ज्यादा टिकेगी यह फोन उपभोक्ताओं को अपनी ओर खींचेगा, तथा ज्यादा से ज्यादा प्रिया होगा।