आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने दिया इस्तीफा, महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद बवाल

भारत से संबंधित खबरें यहां पोस्ट करें। डिस्कशन में मर्यादित भाषा अपेक्षित है।

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Post Reply
Realrider
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2073
Joined: Tue Jul 16, 2024 8:47 pm

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने दिया इस्तीफा, महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद बवाल

Post by Realrider »

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया है। इस मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस घटना के बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं और डॉक्टर एसोसिएशन न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच कॉलेज के प्रिंसिपल को इस्तीफा देना पड़ा है। शुरुआत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद अन्य जगहों के डॉक्टर इसमें जुड़े और अब AIIMS के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हो चुके हैं।

पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम के अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ सुनवाई शुरू होगी।

क्या है मामला?
गुरुवार और शुक्रवार (9 अगस्त) की दरमियानी रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता पीजी सेकेंड ईयर की छात्रा थी और छाती से जुड़े रोगों में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए पढ़ाई कर रही थी। वह नाइट ड्यूटी पर थी और रात दो बजे जूनियर डॉक्टरों के साथ खाना खाकर सेमिनार हॉल में चली गई थी। सुबह छह बजे यहीं पर अर्धनग्न अवस्था में उसकी लाश मिली थी। सीसीटीवी में एक व्यक्ति सुबह चार बजे सेमिनार हॉल में जाता दिखा था। पुलिस को महिला के शव के पास ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिले थे।

ब्लूटूथ ईयरफोन के जरिए ही पुलिस ने आपराधी का पता लगाया। ईयरफोन संदिग्ध को फोन से कनेक्ट हो गए। इसके बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके फोन में अश्लील वीडियो भी पाए गए। पुलिस ने जांच पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
Source: https://www.indiatv.in/west-bengal/rg-k ... 12-1066980
Post Reply

Return to “राष्ट्रीय खबरें”