Page 1 of 1

अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी से लेकर कियारा-ईशा अंबानी तक, ये हसीनाएं है बचपन की सखियां

Posted: Sat Aug 03, 2024 5:02 pm
by Realrider
बाॅलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं, जो बचपन की दोस्त है। इस लिस्ट में शनाया कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर समेत कई एक्ट्रेसेज के नाम शामिल हैं। 4 अगस्त को इंटरनेशनल 'फ्रेंडशिप डे' मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं जो बचपन से ही एक-दूसरे के दोस्त हैं। और उकी दोस्ती आज तक बरकरार है। ये हसीनाएं आज भी कोई मौकों पर एक साथ नजर आती है।

अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी
अनुष्का और साक्षी ने बचपन में साथ में स्कूल में पढ़ाई की है। दोनों ने कुछ सालों तक असम के एक छोटे से टाउन मार्घेरिटा साथ में पढ़ाई की है। दोनों की स्कूल की कुछ तस्वीरें बीते दिनों वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ में नजर आई थीं। वहीं अनुष्का और साक्षी की बचपन की ये दोस्ती अब तक बरकरार है। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पाॅट किया जा चुका है।



ईशा अंबानी-कियारा आडवाणी



ईशा अंबानी बॉलीबुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बहुत ही अच्छी दोस्त हैं। बचपन से ही इन दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। इसके बारे में खुद कियारा आडवानी ने कई बार खुलासे किए हैं। वहीं कियारा अपनी और ईशा की बचपन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुकी हैं।

शनाया कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर



शनाया कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर ये तीनों एक्ट्रेसेज भी बचपन की सखियां है। ये अपने परिवारों के बीच Charlie’s Angels के नाम से फ़ेमस हैं। तीनों को हमेशा पार्टीज में साथ में स्पाॅट किया जाता है।

अथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ़
mixcollage-03-aug-2024-02-30-pm-207-1722675723.jpg
mixcollage-03-aug-2024-02-30-pm-207-1722675723.jpg (19.07 KiB) Viewed 157 times
जैकी श्रॉफ़ और सुनील शेट्टी की तरह उनकी बेटियां भी बेस्ट फ़्रेंड्स हैं। अथिया और कृष्णा एक ही स्कूल में साथ पढ़ती थीं।
Source: https://www.indiatv.in/entertainment/bo ... 03-1064842

Re: अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी से लेकर कियारा-ईशा अंबानी तक, ये हसीनाएं है बचपन की सखियां

Posted: Sun Aug 04, 2024 2:30 am
by हिंदी
आपने तो 'साक्षी के सारे साक्ष्य' परोसे है। वर्ना लोगों को ये PR टाइप खबर भी लग सकती थी.

साधुवाद.

Re: अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी से लेकर कियारा-ईशा अंबानी तक, ये हसीनाएं है बचपन की सखियां

Posted: Mon Aug 05, 2024 7:20 am
by LinkBlogs
:) :)
RocoBaRoco wrote: Sun Aug 04, 2024 2:30 am आपने तो 'साक्षी के सारे साक्ष्य' परोसे है। वर्ना लोगों को ये PR टाइप खबर भी लग सकती थी.

साधुवाद.

Re: अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी से लेकर कियारा-ईशा अंबानी तक, ये हसीनाएं है बचपन की सखियां

Posted: Mon Aug 12, 2024 12:26 am
by हिंदी
दोबारा पढ़ने लायक पोस्ट।

Re: अनुष्का शर्मा-साक्षी धोनी से लेकर कियारा-ईशा अंबानी तक, ये हसीनाएं है बचपन की सखियां

Posted: Fri May 30, 2025 3:57 pm
by johny888
बचपन की दोस्तियां जब बॉलीवुड की चमकती दुनिया में भी बरकरार रहती हैं, तो वो सिर्फ रिश्ते नहीं, एक खूबसूरत सफर की मिसाल बन जाती हैं। शनाया कपूर, सुहाना खान और खुशी कपूर जैसी यंग एक्ट्रेसेज़ की बॉन्डिंग यह दिखाती है कि ग्लैमर की चकाचौंध में भी दिल से जुड़े रिश्ते टिके रह सकते हैं।