Page 1 of 1
70 के ससुर का 35 साल की बहू पर आया दिल, दस दिन पहले घर से भागे, फिर मंदिर में रचाई शादी
Posted: Tue Jul 30, 2024 10:55 am
by LinkBlogs

- ScreenShot Tool -20240730105240.png (192.09 KiB) Viewed 247 times
उत्तर प्रदेश के मऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। यहां 70 साल के बजुर्ग ने अपनी 35 साल की बहु से शादी कर ली। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों 10 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। रविवार को दोनों मंदिर अचानक मंदिर पहुंचे और यहां एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी रचा ली। इस दौरान गांव के भी कई लोग मौजदू रहे। उन्होंने दोनों की वीडियो भी बनाई।
जानिए पूरा मामला
मामला नदवासराय क्षेत्र के सरायसादी गांव का है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय हरिशंकर गांव का कोटेदार है। हरिशंकर के 5 बेटे हैं और सभी का भरापूरा परिवार है। वहीं, रिश्ते में बहू लगने वाली 35 वर्षीय महिला के परिवार में भी पति और बच्चे हैं। दोनों के घर से फरार होने के बाद लोगों को इनके बीच प्रेम प्रसंग का पता चला था। दोनों के बीच अफेयर कब शुरू हुआ और कब दोनों ने शादी करने का फैसला किया यह किसी को नहीं पता चला। 10 दिन पहले दोनों घर से गायब हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद ही लोगों ने समझ लिया कि दोनों के बीच कुछ मामला है।
मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद की पूरी शादी
इसी बीच रविवार की रात महिला को लेकर बुजुर्ग गांव के मंदिर पर पहुंचा। इसकी भनक लगते ही काफी लोग वहां पहुंच गए। बुजुर्ग ने अपने साथ लाई पॉलीथीन से दो जयमाला निकाली। एक खुद ले ली और दूसरी महिला को दे दी। फिर दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर सभी के सामने शादी कर ली। साथ ही बुजुर्ग ने थैले से सिंदूर निकालकर महिला के माथे पर लगा दिया। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में पूरी शादी कैद की। कुछ देर में सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो गया। लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
Source:
https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/ma ... 29-1063664
Re: 70 के ससुर का 35 साल की बहू पर आया दिल, दस दिन पहले घर से भागे, फिर मंदिर में रचाई शादी
Posted: Mon Nov 25, 2024 12:22 pm
by johny888
भाईसाब बात ऐसी है की प्यार कभी उम्र नहीं देखता और जब होना होता है तो किसी भी उम्र के इंसान से हो जाता है। मगर प्यार करने और उसमे गिरने से पहले कम से कम इतना मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए और ये भी जरूर सोचना चाहिए की आपके प्यार की वजह से किसीकी ज़िन्दगी बर्बाद न हो रही हो खासतौर पर आपके फॅमिली वाले की। ऐसा प्यार ज्यादा दिन नहीं टिकता और एक दिन सब ख़तम हो जाता है, सिर्फ बचता है तो पछताताव।
Re: 70 के ससुर का 35 साल की बहू पर आया दिल, दस दिन पहले घर से भागे, फिर मंदिर में रचाई शादी
Posted: Tue Nov 26, 2024 11:02 pm
by Bhaskar.Rajni
घनघोर कलयुग के लक्षण है। ससुर जो बहू के लिए पिता के समान होता है और बहू ससुर के लिए बेटी समान। ऐसे में ससुर और बहू जाकर शादी कर रहे हैं वह भी घर से भाग कर इससे ज्यादा गिरी हुई मानसिकता और कुछ नहीं हो सकती। बुजुर्ग ने अपने बेटे के बारे में और पोते पोतियो के बारे में नहीं सोचा और उसे औरत ने अपने पति और अपने बच्चों के बारे में नहीं सोचा। इस प्यार नहीं कहते यह मानसिक विकृति है ,नैतिक पतन है।
Re: 70 के ससुर का 35 साल की बहू पर आया दिल, दस दिन पहले घर से भागे, फिर मंदिर में रचाई शादी
Posted: Tue Nov 26, 2024 11:03 pm
by Bhaskar.Rajni
johny888 wrote: Mon Nov 25, 2024 12:22 pm
भाईसाब बात ऐसी है की प्यार कभी उम्र नहीं देखता और जब होना होता है तो किसी भी उम्र के इंसान से हो जाता है। मगर प्यार करने और उसमे गिरने से पहले कम से कम इतना मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए और ये भी जरूर सोचना चाहिए की आपके प्यार की वजह से किसीकी ज़िन्दगी बर्बाद न हो रही हो खासतौर पर आपके फॅमिली वाले की। ऐसा प्यार ज्यादा दिन नहीं टिकता और एक दिन सब ख़तम हो जाता है, सिर्फ बचता है तो पछताताव।
आपकी बात बिल्कुल सही है भाई साहब! यहां किसी की जिंदगी बर्बाद हो रही हो उसे प्यार नहीं कहा जाता। यह बात मानी जा सकती है कि प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन मर्यादा का ख्याल तो रखा ही जाना चाहिए एक बेटी समान बहू के साथ कोई ससुर शादी कर रहा है इससे ज्यादा समाज का नैतिक पतन नहीं हो सकता।
Re: 70 के ससुर का 35 साल की बहू पर आया दिल, दस दिन पहले घर से भागे, फिर मंदिर में रचाई शादी
Posted: Thu Dec 05, 2024 2:33 pm
by Sonal singh
Re: 70 के ससुर का 35 साल की बहू पर आया दिल, दस दिन पहले घर से भागे, फिर मंदिर में रचाई शादी
Posted: Thu Dec 05, 2024 8:41 pm
by Sarita
Oh my God kya ho raha hai Duniya Mein Kalyug Charan Chhu raha hai Bahu Sasur Ke Sath Bhag gai yah Pyar andar Nahin yah to Kabra mein bhi latka Hua Hai tab Bhi Pyar dikh raha hai 70 sal ki buddhe mein cover Mein sath mein latkane ke liye taiyari hai


Re: 70 के ससुर का 35 साल की बहू पर आया दिल, दस दिन पहले घर से भागे, फिर मंदिर में रचाई शादी
Posted: Fri Jun 13, 2025 4:33 pm
by johny888
Bhaskar.Rajni wrote: Tue Nov 26, 2024 11:03 pm
johny888 wrote: Mon Nov 25, 2024 12:22 pm
भाईसाब बात ऐसी है की प्यार कभी उम्र नहीं देखता और जब होना होता है तो किसी भी उम्र के इंसान से हो जाता है। मगर प्यार करने और उसमे गिरने से पहले कम से कम इतना मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए और ये भी जरूर सोचना चाहिए की आपके प्यार की वजह से किसीकी ज़िन्दगी बर्बाद न हो रही हो खासतौर पर आपके फॅमिली वाले की। ऐसा प्यार ज्यादा दिन नहीं टिकता और एक दिन सब ख़तम हो जाता है, सिर्फ बचता है तो पछताताव।
आपकी बात बिल्कुल सही है भाई साहब! यहां किसी की जिंदगी बर्बाद हो रही हो उसे प्यार नहीं कहा जाता। यह बात मानी जा सकती है कि प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन मर्यादा का ख्याल तो रखा ही जाना चाहिए एक बेटी समान बहू के साथ कोई ससुर शादी कर रहा है इससे ज्यादा समाज का नैतिक पतन नहीं हो सकता।
ना उस आदमी ने अपने बेटे के बारे में सोचा, ना उस औरत ने अपने बच्चों की परवाह की। ये प्यार नहीं, बस एक तरह की मानसिक गड़बड़ी लगती है।