Page 1 of 1

Xiaomi, Redmi और Poco के दर्जनों फोन होंगे 'कबाड़', कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

Posted: Mon Jul 29, 2024 1:24 pm
by Realrider
Xiaomi, Redmi, Poco के लाखों यूजर्स के लिए बुरी खबर हैं। कंपनी ने दर्जनों मोबाइल फोन को अपनी End of Life (EOL) लिस्ट में शामिल किया है, जिसका मतलब है कि इन स्मार्टफोन के लिए कंपनी अब कोई सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं करेगी। शाओमी, रेडमी और पोको ब्रांड के ये स्मार्टफोन काफी लोकप्रिय हैं और लाखों यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं।

कुछ साल पहले लॉन्च हुए ये फोन भारत समेत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में भी शामिल रहे हैं। आइए, जानते हैं शाओमी, रेडमी और पोको ब्रांड के इन स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट

Xiaomi के ये फोन होंगे कबाड़

1. Xiaomi Mi 10S (चीनी वेरिएंट)
2. Xiaomi Mi 10 Pro (चीनी और ग्लोबल वेरिएंट)
3. Xiaomi Mi 10 (चीनी और ग्लोबल वेरिएंट)
4. Xiaomi Mi 10 Ultra (चीनी वेरिएंट)
5. Xiaomi Mi 11 Lite (जापानी वेरिएंट)

Redmi के इन स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा सपोर्ट

1. Redmi Note 10 Pro (ग्लोबल वेरिएंट)
2. Redmi Note 10 (ग्लोबल वेरिएंट)
3. Redmi Note 10 5G (ग्लोबल वेरिएंट)
4. Redmi Note 10T (ग्लोबल वेरिएंट)
5. Redmi Note 8 (2021) (ग्लोबल वेरिएंट)

POCO का यह फोन भी शामिल

POCO M3 Pro 5G (ग्लोबल वेरिएंट)

क्या होता है EoL?

जब किसी स्मार्टफोन या डिवाइस के लिए रेगुलर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं किया जाता है, तो उसे EoL यानी एंड ऑफ लाइफ लिस्ट में शामिल कर दिया जाता है। आम तौर पर कोई भी कंपनी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की एक्सपायरी डेट नहीं बताती है, लेकिन स्मार्टफोन और टैबलेट आदि के लिए जब सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं किया जाता है, तो डिवाइस के बग और जरूरी सिक्योरिटी पैच नहीं मिलते हैं। इसकी वजह से डिवाइस को इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं रहता है। जिस तरह से आजकल ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, शाओमी, रेडमी और पोको के ये डिवाइसेज आपके लिए 'कबाड़' साबित हो सकते हैं।
Source: https://www.indiatv.in/tech/tech-news/x ... 29-1063484

Re: Xiaomi, Redmi और Poco के दर्जनों फोन होंगे 'कबाड़', कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

Posted: Thu Aug 08, 2024 10:15 pm
by manish.bryan
यह एक बेहद बुरी घटना है क्युकी जीन लोगो ने इन मॉडल्स की मोबाइल खरीदी होगी वो काफी दिक्कत में जा सकते है| जरुरी नही लेकिन जो भी गृह ऑनलाइन खरीददारी वगैरह करते है उनके लिए सेंधमारी करना हैकर का चुटकी भर का काम होगा|

वो कैसे? सिस्टम सॉफ्टवेर अपडेट नही होगा मतलब उसकी स्क्रिप्ट्स पढने का पर्याप्त समय, डिकोड करना, और फिर अपडेट कभी नही होगा मतलब आपका डाटा किसी के हाथ में पहले ही आ चूका है| घबराए नही, ऐसी कंडीशन में आपको इस मोबाइल को अतिसिघ्र बेच देना चाहिए और कोशिश करना चाहिए की दूसरा मोबाइल प्रयोग करे जो कंपनी बंद न होने वाली हो ;)

Re: Xiaomi, Redmi और Poco के दर्जनों फोन होंगे 'कबाड़', कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

Posted: Tue Sep 03, 2024 5:54 pm
by ritka.sharma
पोको मॉडल यूजर्स के लिए यह बहुत बुरी घटना है जो इन मॉडल का उपयोग कर रहे हैं उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। इससे है हैकरों को आसानी होगी। वह अपना काम आसानी से कर सकेंगे जो जनता के लिए परेशानी का विषय है।