Source: https://hindi.gadgets360.com/science/sc ... ws-5675867जब भी किसी प्लैनेट यानी ग्रह का जिक्र होता है तो जेहन में भारी-भरकम चट्टानी स्ट्रक्चर याद आता है। लेकिन इस दफा वैज्ञानिकों ने एक एक्सोप्लैनेट (Exoplanet) को खोजा है, जो नरम और हल्का है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने इसकी तुलना कॉटन कैंडी (cotton candy) से की है। एक्सोप्लैनेट उन ग्रहों को कहा जाता है जो हमारे सूर्य की नहीं, किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं। एक्सोप्लैनेट का नाम WASP-193 b है। यह हमारे सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की चौड़ाई का लगभग 1.5 गुना है, लेकिन इसका द्रव्यमान बृहस्पति के दसवें हिस्से जितना है।
यही वजह है कि WASP-193 b को एक्सोप्लैनेट्स के मामले में दूसरा सबसे हल्का ग्रह कहा जा रहा है। वैज्ञानिक अबतक 5400 से ज्यादा एक्सोप्लैनेट्स को खोज चुके हैं। सबसे हल्का एक्सोप्लैनेट Kepler 51 d को कहा जाता है।
बात करें, WASP-193 b की तो यह हमारी पृथ्वी से लगभग 1200 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह अपने तारे से करीब 6.3 मिलियन मील की दूरी पर उसकी परिक्रमा करता है। इसे अपने सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 6.2 पृथ्वी दिवस लग जाते हैं।
यह खोज वैज्ञानिकों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। वह सोलर सिस्टम के बाहर मौजूद ग्रहों को तलाशने के लिए और उत्सुक होंगे। क्या पता किसी दिन ऐसा प्लैनेट भी मिल जाए, जहां जीवन की संभावना हो। इस खोज को अंजाम देने वाली टीम के को-लीडर और मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (MIT) के साइंटिस्ट खालिद बरकौई ने एक बयान में कहा कि इतनी कम डेंसिटी वाले विशाल ग्रहों को ढूंढना दुर्लभ है। इसे आप फूला हुआ बृहस्पति भी कह सकते हैं। हालांकि यह रहस्य है कि असल में वह क्या है।
वैज्ञानिकों की टीम ने वाइड एंगल सर्च फॉर प्लैनेट्स (WASP) सिस्टम का इस्तेमाल करके WASP-193 का पता लगाया। WASP को दो रोबोटिक ऑब्जर्वेटरी और टेलीस्कोप एैरे मिलाकर बनाया गया है। एक ऑब्जर्वेटरी उत्तरी गोलार्ध में और दूसरी दक्षिणी गोलार्ध में है। यह रिसर्च जर्नल नेचर एस्ट्रोनॉमी में पब्लिश हुई है।
गजब : वैज्ञानिकों ने खोजा ‘कॉटन कैंडी’ जैसा नरम और हल्का ग्रह
Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24
Forum rules
हिन्दी डिस्कशन फोरम में पोस्टिंग एवं पेमेंट के लिए नियम with effect from 01.06.2025
1. यह कोई paid to post forum नहीं है। हम हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिये कुछ आयोजन करते हैं और पुरस्कार भी उसी के अंतर्गत दिए जाते हैं। अभी निम्न आयोजन चल रहा है
viewtopic.php?t=4557
2. सदस्यों द्वारा करी गई प्रत्येक पोस्टिंग का मौलिक एवं अर्थपूर्ण होना अपेक्षित है।
3. अगर किसी सदस्य की postings में नियमित रूप से copy /paste अथवा अनर्थपूर्ण content की मात्रा अधिक/अनुचित पाई जाती है, तो उसका account deactivate होने की प्रबल संभावना है।
4. किसी भी विवादित स्थिति में हिन्दी डिस्कशन फोरम संयुक्त परिवार के management द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
5. यह फोरम एवं इसमे आयोजित सारी प्रतियोगिताएं हिन्दी प्रेमियों द्वारा, हिन्दी प्रेमियों के लिए, सुभावना लिए, प्रेम से किया गया प्रयास मात्र है। यदि इसे इसी भावना से लिया जाए, तो हमारा विश्वास है की कोई विशेष समस्या नहीं आएगी।
यदि फिर भी .. तो कृपया हमसे संपर्क साधें। आपकी समस्या का उचित निवारण करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु हम कटिबद्ध है।

-
- या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
- Posts: 1089
- Joined: Mon Jul 29, 2024 8:39 pm
Re: गजब : वैज्ञानिकों ने खोजा ‘कॉटन कैंडी’ जैसा नरम और हल्का ग्रह
इतने कम घनत्व वाले इन विशालकाय पिंडों को खोजना वाकई बहुत दुर्लभ है।
ग्रहों का एक वर्ग है जिसे पफी जुपिटर कहा जाता है, और यह पिछले 15 सालों से रहस्य बना हुआ है कि वे क्या हैं। और यह उस वर्ग का एक चरम मामला है।
आमतौर पर, बड़े ग्रहों का पता लगाना बहुत आसान होता है क्योंकि वे आम तौर पर बड़े होते हैं और अपने तारे पर बड़ा खिंचाव पैदा करते हैं। लेकिन इस ग्रह के बारे में जो बात मुश्किल थी, वह यह थी कि भले ही यह बड़ा है - विशाल - इसका द्रव्यमान और घनत्व इतना कम है कि इसे केवल रेडियल वेलोसिटी तकनीक से पता लगाना वास्तव में बहुत मुश्किल था। यह एक दिलचस्प मोड़ था

- यारा एक हजारा , देख मैं आरा!!!
- Posts: 942
- Joined: Mon Aug 05, 2024 10:21 am
Re: गजब : वैज्ञानिकों ने खोजा ‘कॉटन कैंडी’ जैसा नरम और हल्का ग्रह
पहले बचपन की कक्षाओं में हमें नवग्रह ऑन के बारे में पढ़ाया गया हमने याद किया लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े हुए तो पता चला कि ग्रहों की संख्या तो अनंत है और देखिए इस श्रृंखला में अभी कॉटन कैंडी जो की एक सॉफ्ट प्लेनेट के रूप में बोला जा रहा है हम आम जनमानस के बीच बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
कॉटन कैंडी की खोज वैज्ञानिकों ने की है जिसे बृहस्पति के घनत्व से करीब डेढ़ गुना ज्यादा और उसके वजन से एक बात दसवां हिस्सा बताया जा रहा है जिससे साफ होता है किया शुक्र बुध मंगल पृथ्वी चंद आदि ग्रहों से बड़ा ग्रह हो गया है तो एक और नए ग्रह की इस तरह से शानदार एंट्री हो गई है।
यह देखना काफी दिलचस्प होगा किस ग्रह को वैज्ञानिक कैसे मान्यता देते हैं और आने वाले समय में इस ग्रह पर क्या नई खोज की जाने वाले हैं क्योंकि ग्रहण पर जीवन की तलाश मानव जीवन पर बहुत तेजी से होने लगी है।
जो शायद हमें दिख नहीं रहा है वह पर्यावरण में संतुलन तेजी से व्याप्त हो रहा है और आने वाले समय में मानव जीवन को खतरा कर कहा जाए तो यह कोई काम नहीं क्योंकि ग्लेशियर का खत्म होना और पानी का खड़ा होना इसका सबसे मुख्य कारण है जो हमारे आने वाली पीढियां को भुगतना पड़ेगा।

"जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं, वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं"
Re: गजब : वैज्ञानिकों ने खोजा ‘कॉटन कैंडी’ जैसा नरम और हल्का ग्रह
यह तो समझ नहीं आता कि वैज्ञानिकों को हर छोटे-मोटे ग्रह को लेकर इतना उत्साहित क्यों होना चाहिए। WASP-193 b को "कॉटन कैंडी" जैसा हल्का और नरम कहकर उसकी खासियतें गिनाई जा रही हैं, लेकिन क्या सच में यह इतना महत्वपूर्ण है? ग्रह के आकार और द्रव्यमान को देखकर ये तय नहीं किया जा सकता कि वहाँ जीवन संभव हो सकता है या नहीं। वैसे भी, क्या हम अपनी पृथ्वी पर मौजूदा पर्यावरण संकट को लेकर कुछ कर रहे हैं या बस दूसरे ग्रहों पर ध्यान दे रहे हैं?