हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी पखवाड़ा उत्सव (१ सितंबर - १४ सितंबर २०२४ ) के अंतर्गत हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य को उसके मूल देव-नागरी लिपि में प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी यहाँ पाएं ।

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Forum rules
हिन्दी डिस्कशन फोरम में पोस्टिंग एवं पेमेंट के लिए नियम with effect from 01.06.2025

1. यह कोई paid to post forum नहीं है। हम हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिये कुछ आयोजन करते हैं और पुरस्कार भी उसी के अंतर्गत दिए जाते हैं। अभी निम्न आयोजन चल रहा है
viewtopic.php?t=4557

2. सदस्यों द्वारा करी गई प्रत्येक पोस्टिंग का मौलिक एवं अर्थपूर्ण होना अपेक्षित है।

3. अगर किसी सदस्य की postings में नियमित रूप से copy /paste अथवा अनर्थपूर्ण content की मात्रा अधिक/अनुचित पाई जाती है, तो उसका account deactivate होने की प्रबल संभावना है।

4. किसी भी विवादित स्थिति में हिन्दी डिस्कशन फोरम संयुक्त परिवार के management द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

5. यह फोरम एवं इसमे आयोजित सारी प्रतियोगिताएं हिन्दी प्रेमियों द्वारा, हिन्दी प्रेमियों के लिए, सुभावना लिए, प्रेम से किया गया प्रयास मात्र है। यदि इसे इसी भावना से लिया जाए, तो हमारा विश्वास है की कोई विशेष समस्या नहीं आएगी।

यदि फिर भी .. तो कृपया हमसे संपर्क साधें। आपकी समस्या का उचित निवारण करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु हम कटिबद्ध है।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 61


मेरी हर दलील को उसने
सिरे से नकार दिया था ,

अपनी हर कसम,हर वादे से
कुछ यूं इंकार किया था,

जुर्म-ए-इश्क़ था मेरा फिर सजा
तो मुकर्रर ही थी,

मैंने खुद से ज़्यादा उस पर
जो एतबार किया था।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 62


मोहब्बत का मेरे ये सफ़र आखिरी है,
ये कागज़, कलम ये नज़म आखिरी है ,

मैं फिर ना मिलूंगा कहीं जा ढूंढ लेना ,
तेरे दर्द का हमपे ये असर आखिरी है।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 63


उसको भी इश्क़ है मुझसे ,
अरे!कोई इस बात की तसदीक तो करे,

दिल क्या फिर रुह में बसा लूं मैं उसको ,
बस इक बार वो मुझको अपने नज़दीक तो करे।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 64


वो इक रब्त जो बड़ा मुख्तसर सा रहा ,
तमाम उम्र ज़ेहन-ओ-दिल में जिसका बसर सा रहा,

वो इक इश्क़ जो मुकम्मल हो ना पाया कभी ,
जिस्म के ख़ाक होने तक फिर उसका असर सा रहा।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 65


ना चेहरा,ना यादों,
ना खयालों में ढूंढना

ना बातों,ना जवाबों,
ना सवालों में ढूंढना

बन कर स्याही मेरे लफ्ज़ों की तुम
तुम खुद को मेरे अल्फाजों में ढूंढना।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 66


रूहानी इश्क़ की ये दौलत लिए फिरते हैं ,
पाक दामन पर ये तोहमत लिए फिरते हैं ,

जिस्म तो फना हो जाना है इस रहगुज़र में मगर,
मौत से तेरे दीदार तक की मोहलत लिए फिरते हैं।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 67


जब मुक्त रहता है हर बंधन से और,
उन्मुक्त विचारों से खुले आकाश में उड़ता है ,

जब जीता हो सबके लिए ही हरदम,
मगर कभी सिर्फ अपने दिल की सुनता है,

हृदयाघात करने वाले मिल जाते हैं पग पग पर,
पर जब किसी टूटे दिल का मरहम बनता है,

हां, मेरा मन बस इसी में आनंदित रहता है..
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 68


ये हर किसी को मोहब्बत से गिला क्या है ,
कहते हैं कि आखिर मोहब्बत का सिला क्या है,

आंसू,दर्द,तन्हाई सब कुछ तो मिल गया इसमें,
और फिर पूछते हैं कि मोहब्बत में मिला क्या है।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 69


बीती हर बात को ख़ामोशी में भूल जाने दो ,
आज मुझको मेरी तन्हाई में खो जाने दो ,

आसां नहीं है दिल के दर्द को छिपाए रखना ,
आज हर दर्द को अश्कों में बह जाने दो,

साये को भी गंवारा नहीं अब तो साथ अपना ,
जिस्म का बोझ अब साये से उतर जाने दो,

हम तो याद रखेंगे वफ़ा का सबक हरदम ,
चलो! उनको बेवफाई करके भूल जाने दो ।
utopian_writeups
शतकवीर ..….. संपूर्ण!!!
Posts: 109
Joined: Mon Feb 17, 2025 7:47 pm

Re: हिन्दी प्रतियोगिता - स्वच्छ भारत , स्वच्छ विचार ( 02.10.2024 से 02.10.2025 तक)

Post by utopian_writeups »

Username - Utopian_writeups
Post NO.- 70


लिखने को तो लिख दूं हर एहसास उसके नाम
ज़िंदगी तो ये आम है मगर ख़ास उसके नाम ,

यूं तो नामुमकिन है उसका मेरे रूबरू रहना
चल रही है फिर भी मगर हर सांस उसके नाम ,

टूटती ख्वाहिशों को जैसे उसका ही सहारा है
इसी उम्मीद से वाबस्ता है हर आस उसके नाम,

ढूंढों तो मिल ही जाएगा ख़ुदा भी एक दिन
मगर जिद्दी इस दिल की अब हर तलाश उसके नाम।
Post Reply

Return to “हिन्दी प्रतियोगिता : हिन्दी में - पदो, लिखो और कमाओ!”