होली का रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके:आंखों को रंग से बचाएं, होली खेलने से पहले करें ये 7 काम, नहीं चढ़ेगा रंग

उपभोक्ता फोरम - Consumer Forum, Review Products, Give Feedback, Suggest and Help Fellow Members in Every Possible Way....

Moderators: हिंदी, janus, aakanksha24

Forum rules
हिन्दी डिस्कशन फोरम में पोस्टिंग एवं पेमेंट के लिए नियम with effect from 01.06.2025

1. यह कोई paid to post forum नहीं है। हम हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिये कुछ आयोजन करते हैं और पुरस्कार भी उसी के अंतर्गत दिए जाते हैं। अभी निम्न आयोजन चल रहा है
viewtopic.php?t=4557

2. सदस्यों द्वारा करी गई प्रत्येक पोस्टिंग का मौलिक एवं अर्थपूर्ण होना अपेक्षित है।

3. अगर किसी सदस्य की postings में नियमित रूप से copy /paste अथवा अनर्थपूर्ण content की मात्रा अधिक/अनुचित पाई जाती है, तो उसका account deactivate होने की प्रबल संभावना है।

4. किसी भी विवादित स्थिति में हिन्दी डिस्कशन फोरम संयुक्त परिवार के management द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

5. यह फोरम एवं इसमे आयोजित सारी प्रतियोगिताएं हिन्दी प्रेमियों द्वारा, हिन्दी प्रेमियों के लिए, सुभावना लिए, प्रेम से किया गया प्रयास मात्र है। यदि इसे इसी भावना से लिया जाए, तो हमारा विश्वास है की कोई विशेष समस्या नहीं आएगी।

यदि फिर भी .. तो कृपया हमसे संपर्क साधें। आपकी समस्या का उचित निवारण करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु हम कटिबद्ध है।
Post Reply
LinkBlogs
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2067
Joined: Sat Jul 13, 2024 10:35 am
Contact:

होली का रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके:आंखों को रंग से बचाएं, होली खेलने से पहले करें ये 7 काम, नहीं चढ़ेगा रंग

Post by LinkBlogs »

कल पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग जमकर मस्ती करते हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। इसके साथ ही गीत-संगीत, गुझिया और ठंडाई का आनंद भी लेते हैं।

सदियों से पानी, गुलाल और रंग से होली खेलने की परंपरा रही है। लेकिन पिछले कुछ दशकों से केमिकल वाले रंगों का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। ये रंग स्किन और बालों के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे रंगों को छुड़ाना भी मुश्किल होता है। हालांकि कुछ घरेलू उपाय रंगों को छुड़ाने में मददगार हो सकते हैं।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में होली के रंगों को छुड़ाने के घरेलू नुस्खों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

होली खेलने से पहले क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
होली के रंगों को छुड़ाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. आर. अचल पुलस्तेय, आयुर्वेदाचार्य

सवाल- होली खेलने से पहले क्या करें कि स्किन पर रंग ज्यादा न चढ़े? जवाब- इसके लिए होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर ऑयल या कोई मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं। साथ ही डार्क कलर के फुल स्लीव्स कपड़े पहनें। इसके अलावा कुछ और बातों का भी ध्यान रखें। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- चेहरे पर लगे रंग को घरेलू तरीकों से कैसे साफ कर सकते हैं? जवाब- चेहरे पर किसी भी गलत प्रोडक्ट के इस्तेमाल से स्किन एलर्जी का खतरा रहता है। इसलिए चेहरे पर लगे होली के रंगों को छुड़ाने के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इसके लिए कुछ घरेलू टिप्स अपना सकते हैं। जैसेकि-

हमेशा रंग लगे चेहरे को ताजे पानी से धोएं। कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। गर्म पानी से स्किन का रंग गाढ़ा हो सकता है और उसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
अगर चेहरे पर ज्यादा गहरा रंग लगा है तो एक चुटकी हल्दी में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर करीब 15 मिनट लगाए रखें। इसके बाद धो लें। इससे रंग कुछ ही देर में छूट जाएगा।
अगर चेहरे का रंग आसानी से नहीं छूट रहा है तो मुल्तानी मिट्‌टी का पेस्ट बना लें। इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें। इसे चेहरे पर करीब 15 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद धो लें। इससे रंग काफी हद तक छूट जाएगा।
नींबू, बेसन और दूध का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे गाढ़े रंग को छुड़ाने में मदद मिलती है।
कच्चे पपीते को घिसने के बाद उसमें दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं। इससे रंग आसानी से छूट सकता है।
ध्यान रखें कि चेहरा धुलने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें क्योंकि रंग की वजह से स्किन ड्राई हो सकती है।
सवाल- होली के रंगों से बालों को कैसे बचाएं? जवाब- केमिकल वाले रंग बालों को कमजोर और रूखा बना सकते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले बालों में तेल लगा लें। यह बालों के बीच प्रोटेक्टिव लेयर बनाने का काम करता है। इसके अलावा होली के दिन अपने बालों को हमेशा बांधकर रखें। इसके लिए स्कार्फ या कैप पहन सकते हैं।

सवाल- अगर बालों में होली का रंग चला जाए तो उसे कैसे निकाल सकते हैं? जवाब- बालों से रंग निकालते समय भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कई बार जब बालों में सूखा रंग या गुलाल भर जाता है तो लोग उसे रगड़-रगड़ कर साफ करते हैं। इससे बाल उलझ जाते हैं और उनके कमजोर होकर टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

इसके लिए किसी चौड़ी कंघी से बाल साफ करें। बालों से सूखे रंग निकालने के लिए तुरंत पानी का इस्तेमाल न करें। इससे रंग बालों की जड़ों में जाकर चिपक सकते हैं।

अगर बालों में गीला रंग लगा है तो सिर को पानी से अच्छी तरह धोएं। बालों में फंसे रंग को जितना हो सके पानी से ही बाहर निकालें। इसके बाद हल्के शैंपू का इस्तेमाल करें।

अगर बालों से रंग आसानी से बाहर निकल नहीं रहा है तो एपल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंग को हटाने के साथ-साथ सिर में होने वाली खुजली और इन्फेक्शन को भी कम करता है।

इसके लिए एक मग पानी में डेढ़-दो चम्मच विनेगर मिलाकर बालों को धोएं। इसे तीन-चार मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को पानी से धोकर साफ कर लें। अब आप देखेंगे कि आपके बालों से रंग आसानी से निकल गया होगा।

सवाल- स्किन से होली के रंगों को कैसे साफ किया जा सकता है? जवाब- स्किन पर लगे होली के रंगों को छुड़ाना अपने आपमें एक बड़ा चैलेंज है। हालांकि कुछ घरेलू उपायों के साथ इसे छुड़ाया जा सकता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- होली के रंग छुड़ाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- होली का रंग छुड़ाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रंग छुड़ाते समय स्किन ज्यादा रगड़ने से उसमें जलन या रैशेज हो सकते हैं। इसलिए हल्के हाथों से ही सफाई करें। रंगों को छुड़ाने के लिए लोग कई बार साबुन या शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन ड्राई हो सकती है।

वहीं गलती से भी आंखों में रंग जाने से जलन हाे सकती है और इन्फेक्शन का भी खतरा रहता है। इसलिए रंग खेलते और छुड़ाते दोनों समय आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इसके अलावा स्किन पर लंबे समय तक रंग न लगा रहने दें। इससे स्किन एलर्जी का खतरा हो सकता है। अगर होली के रंग से स्किन पर कोई रिएक्शन दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

सवाल- लंबे समय तक होली का रंग चेहरे पर लगा रहना कितना नुकसानदायक है? जवाब- आयुर्वेदाचार्य डॉ. आर. अचल पुलस्तेय बताते हैं कि लंबे समय तक केमिकल युक्त रंग चेहरे पर लगा रहना नुकसानदायक हो सकता है। इससे स्किन में जलन और एलर्जी हो सकती है। दाग या धब्बे पड़ सकते हैं। यह उन व्यक्तियों के लिए ज्यादा खतरनाक है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी है।

सवाल- नाखूनों में फंसे होली के रंगों को आसानी से कैसे निकाल सकते हैं? जवाब- नाखूनों से रंग छुड़ाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है क्योंकि ये अंदरूनी हिस्सों में जाकर बैठ जाते हैं और आसानी से नहीं निकलते हैं। ये नाखूनों को खराब व कमजोर बना सकते हैं।

इसका सबसे अच्छा घरेलू उपाय नींबू और सिरका है। नींबू का रस या सिरका एक कटोरे में रख लें। इसमें अपने नाखूनों को करीब 5 मिनट तक डुबोए रखें। इसके बाद नाखूनों को किसी सूती कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें। इससे लगभग रंग साफ हो जाएगा। इसके अलावा नेलपेंट रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source: https://www.bhaskar.com/lifestyle/news/ ... 32217.html

Tags:
Stayalive
सात सो के बाद , देखो आठ सौ के ठाट!!!
Posts: 889
Joined: Mon Jul 15, 2024 12:14 pm

Re: होली का रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके:आंखों को रंग से बचाएं, होली खेलने से पहले करें ये 7 काम, नहीं चढ़ेगा रंग

Post by Stayalive »

Holi ke rangon se apni aankhon, twacha aur baalon ko bachane ke liye kuch special tips follow karna zaroori hai:

Aankhon ke liye:

1. Sunglasses ya goggles pehno taaki rang aankhon mein na jaaye.
2. Contact lenses avoid karo, kyunki powder andar chala jaata hai aur irritation hoti hai.
3. Agar rang lag jaye, thande paani se aankhon ko wash karo, rub na karein.

Skin ke liye:

1. Coconut oil ya mustard oil lagao pure face aur body par, taaki color chipke nahi.
2. Full-sleeve kapde pehno aur sunscreen lagana na bhoolo.
3. Chemical-free colors prefer karo, taaki skin allergy na ho.
4. Holi ke baad besan aur dahi ka scrub use karo for natural cleansing.

Baalon ke liye:

1. Coconut oil ya olive oil se massage karo taaki color baalon ko damage na kare.
2. Scarf ya cap pehno to protect from direct color.
3. Holi ke baad mild shampoo se dhul lo aur deep conditioning zaroor karein.

Bonus Tip:
Paani kam use karne wale rang aur herbal colors ka use karo, aur apne doston ko bhi suggest karo! 😊
Warrior
या खुदा ! एक हज R !!! पोस्टर महा लपक के वाले !!!
Posts: 1084
Joined: Mon Jul 29, 2024 8:39 pm

Re: होली का रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके:आंखों को रंग से बचाएं, होली खेलने से पहले करें ये 7 काम, नहीं चढ़ेगा रंग

Post by Warrior »

Holi colors में उपयोग किए जाने वाले chemicals मनुष्यों के लिए हानिकारक होते हैं।

कई Holi colors में हानिकारक रसायन जैसे lead, mercury, और अन्य विषैले पदार्थ होते हैं, जो त्वचा में जलन, एलर्जी और श्वसन समस्याओं का कारण बन सकते हैं। जब ये पानी में बहते हैं, तो ये पर्यावरण और जल निकायों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों और पर्यावरणीय नुकसान से बचने के लिए organic या safe colors का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।
johny888
पार 2 हज R आखिरकार ... phew !!!!
Posts: 2333
Joined: Sun Oct 13, 2024 12:32 am

Re: होली का रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके:आंखों को रंग से बचाएं, होली खेलने से पहले करें ये 7 काम, नहीं चढ़ेगा रंग

Post by johny888 »

होली खुशी और रंगों का त्योहार है, लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जिन रंगों का हम उपयोग कर रहे हैं, वे सुरक्षित हों। हानिकारक रसायनों वाले रंग न केवल हमारी त्वचा और सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक होते हैं।
Post Reply

Return to “उपभोक्ता फोरम - Consumer Forum”